कटनी अस्पताल में मानवता शर्मसार! महिला स्टाफ के व्यवहार पर उठे सवाल

कटनी अस्पताल में मानवता शर्मसार! महिला स्टाफ के व्यवहार पर उठे सवाल


ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]

कटनी जिला चिकित्सालय के मातृ एवं शिशु चिकित्सा विभाग से एक चिंताजनक मामला सामने आया है,जहां डिलीवरी वार्ड में भर्ती महिला के परिजनों के साथ अभद्रता किए जाने के आरोप लगे हैं।सूत्रों के मुताबिक,डिलीवरी वार्ड में भर्ती महिला की एक परिजन ने अंदर जाने की अनुमति मांगी थी,ताकि वह प्रसूता के पास रह सके। परिजनों का कहना है कि प्रसूता घबराहट की स्थिति में थी और उसे सहारे की जरूरत थी।आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद महिला स्टाफ ने परिजन को वार्ड में जाने से मना कर दिया। जब परिजन ने पुनः निवेदन किया,तो विवाद की स्थिति बन गई। इसी दौरान महिला स्टाफ द्वारा परिजन के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने और हाथ छोड़ने तक की बात सामने आई है।घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का कहना है कि गरीब और जरूरतमंद लोग सरकारी अस्पताल में इलाज की उम्मीद लेकर आते हैं,लेकिन यदि उनके साथ इस तरह का व्यवहार किया जाएगा,तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।फिलहाल इस मामले में अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित स्टाफ पर कार्रवाई की मांग उठना तय है।

खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️


Email - globalindiatodaynews@gmail.com 

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post