होली में घर में घुसकर मारपीट करने वाले उपद्रवियों की एन.के.जे. पुलिस ने निकाली हेकड़ी, आरोपियों का निकाला जुलूस

होली में घर में घुसकर मारपीट करने वाले उपद्रवियों की एन.के.जे. पुलिस ने निकाली हेकड़ी,आरोपियों का निकाला जुलूस


होली में घर में घुसकर मारपीट करने वाले उपद्रवियों की एन.के.जे. पुलिस ने निकाली हेकड़ी,आरोपियों का निकाला जुलूस


ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]

दिनांक 04.03.2026 को रोशननगर निवासी एक प्रार्थिया द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह शाम करीब 05:00 बजे अपने चाचा-चाची के घर होली खेलने जा रही थी। इसी दौरान मनीष किराना स्टोर के सामने मोटर साइकिल से आए सूरज रजक, पिन्टू बंसल और दो अन्य व्यक्ति ने उस पर जबरन रंग डाल दिया।

प्रार्थिया के भाई समीर द्वारा मना करने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की तथा चाकू से मारने की धमकी दी। इसके बाद प्रार्थिया के चचेरे भाई आकाश चौधरी के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई।

विवाद के दौरान बीच-बचाव करने आए कुशवाहा परिवार के घर में घुसकर आरोपियों सूरज रजक, पिन्टू बंसल एवं अरमान खान द्वारा लात-घूंसों एवं प्लास्टिक पाइप से मारपीट की गई।

उक्त रिपोर्ट पर थाना एन.के.जे. में आरोपियों के विरुद्ध धारा 296, 115(2), 351(3), 333, 3(5) बीएनएस एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता एवं होली त्यौहार को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। निर्देशों के पालन में पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर अलग-अलग स्थानों से 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

मामले का एक आरोपी वीर बंसल फरार है,जिसकी तलाश जारी है।

कार्यावाही दौरान इनकी रही भूमिका - थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रुपेन्द्र राजपूत,उपनिरीक्षक नरेश झारिया,सउनि मनोज कोडापे,आरक्षक आरिफ हुसैन (278),प्रधान आरक्षक शैलेष दमोहिया (304),प्रधान आरक्षक प्रहलाद सैयाम (190),प्रधान आरक्षक राजेश चौधरी (107),प्रधान आरक्षक दिवाकर ओझा (145),आरक्षक अर्पित पटैल (324) एवं आरक्षक विजय राणा (504) की सराहनीय भूमिका रही।


खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें और हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें ।
चीफ़ एडिटर
राहुल सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज
9301608586🖊️ 


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post