आदर्श कॉलोनी से ट्रांसफार्मर हटाने की तैयारी,गर्मी में बिजली व्यवस्था पर मंडराया संकट

आदर्श कॉलोनी से ट्रांसफार्मर हटाने की तैयारी, गर्मी में बिजली व्यवस्था पर मंडराया संकट





ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ] 

आदर्श कॉलोनी में लगे ट्रांसफार्मर को हटाने की तैयारी एमपीवी द्वारा की जा रही है। बताया जा रहा है कि गर्मी के मौसम में बढ़ते लोड को देखकर एमपीवी द्वारा ही इस ट्रांसफार्मर को लगाया गया था । टर्निंग पॉइंट में ट्रांसफार्मर में भार बड़ाने के बाद भी समस्या का हल नहीं होता है, जिसके चलते आदर्श कॉलोनी के रहवासीयो को परेशानी का सामना करना पड़ता है, ऐसे में ट्रांसफार्मर हटाए जाने की खबर से क्षेत्रवासियों में चिंता बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले से ही बिजली पर ज्यादा लोड रहता है और इसी कारण व्यवस्थाएं एमपीवी द्वारा की गई थीं। यदि ट्रांसफार्मर हटा दिया जाता है तो गर्मी के दिनों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका है।


खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें और हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें ।
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज
9301608586🖊️














 


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post