शास्त्री कॉलोनी स्थित माता मंदिर मां श्री दया धाम में चैत्र नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की भव्य एवं दिव्य आरती का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया।

शास्त्री कॉलोनी स्थित माता मंदिर मां श्री दयाधाम में चैत्र नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की भव्य एवं दिव्य आरती का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया।


ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]

कटनी के शास्त्री कॉलोनी स्थित मां श्री दया धाम मंदिर मां पीतांबरा मंदिर में महाआरती का भव्य एवं पावन आयोजन श्री वीरेंद्र दयाराम शास्त्री (वीरू महाराज) के सानिध्य में सम्पन्न हुआ,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और भक्तों ने माता रानी के जयकारों के साथ अपनी आस्था प्रकट की।

मां कात्यायनी की आरती के पश्चात प्रसाद वितरण भी किया गया,जहां श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️


Email - globalindiatodaynews@gmail.com

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post