बड़ा सवाल: कैमरा चालान देखता है,गड्ढे क्यों नहीं ?

बड़ा सवाल: कैमरा चालान देखता है,गड्ढे क्यों नहीं ?



ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]

कटनी शहर की सड़कों पर लगे कैमरे पल भर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का चालान काट देते हैं, लेकिन वही कैमरे सड़कों पर बने खतरनाक गड्ढों को क्यों नहीं देख पाते? 

जहां एक तरफ तकनीक के नाम पर आम जनता पर तुरंत कार्रवाई हो जाती है,वहीं दूसरी तरफ सड़कों की बदहाल हालत से रोज़ हादसों का खतरा बना रहता है। बारिश हो या गर्मी — गड्ढों से भरी सड़कें लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं,लेकिन जिम्मेदार विभाग की नजर अब तक क्यों नहीं पड़ती ?

अगर कैमरे इतने स्मार्ट हैं कि चालान काट सकते हैं,तो क्या वे गड्ढों की पहचान कर उन्हें ठीक कराने का अलर्ट नहीं दे सकते ।    

आखिर सवाल यह है कि

नियम तोड़ने पर तुरंत कार्रवाई,लेकिन खराब सड़कों पर जिम्मेदारी तय क्यों नहीं ?

      अब वक्त है कि प्रशासन भी उतनी ही तेजी से सड़कों की समस्या पर ध्यान दे,जितनी तेजी से चालान भेजे जाते हैं।


खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
चीफ़ एडिटर
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी
9301608586🖊️ 



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post