कटनी होली पर पुलिस का मेगा एक्शन,कप्तान खुद सड़कों पर-600 जवानों के साथ कड़ा पहरा
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ] होली के रंगों में किसी भी तरह की अपराधी साजिश को धुल में मिलाने के लिए कटनी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। शहर में 600 से अधिक पुलिस जवानों के साथ वरिष्ठ अधिकारी खुद मोर्चा संभाले हुए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा सुबह से ही लगातार शहर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की कमान अपने हाथों में लिए दिखे।
पुलिस कप्तान न सिर्फ चौराहों और संवेदनशील इलाकों की व्यवस्थाएं परखते नजर आए,बल्कि आम नागरिकों से सीधे संवाद कर तिलक लगाते हुए होली की शुभकामनाएं भी देते दिखे। उनका यह मानवीय और सख्त दोनों रूप शहरवासियों में भरोसा जगा रहा है।
कोतवाली थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे कप्तान ने शहर की लेडी कोतवाल राखी पांडे को हर गतिविधि पर पल-पल की नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिए कि—
आवाजाही करने वालों की सघन जांच की जाए
नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर धारा 185 के तहत तत्काल सख्त कार्रवाई हो भ्रमण के दौरान कप्तान शास्त्री कॉलोनी भी पहुंचे,जहां ड्यूटी पर तैनात जवानों से सुरक्षा को लेकर चर्चा की और नागरिकों से मिलकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर कप्तान के साथ शहर कोतवाल राखी पांडे, यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कटनी में साफ संदेश है—होली होगी खुशियों वाली,हुड़दंग और अपराध पर जीरो टॉलरेंस!
खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें और हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
CHIEF EDITOR
राहुल सोनकर ग्लोबल इंडिया टू डे न्यूज
9301608586