बरही रोजगार मेले में 334 युवाओं का हुआ प्राथमिक चयन
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]
कटनी जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने हेतु कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर विजयधाम मेला प्रांगण बरही में रोजगार,स्वरोजगार एवं अप्रेटिंसशिप मेले (युवा संगम) का आयोजन कृषि मेले के साथ ही किया गया।
जिला रोजगार अधिकारी डी के पासी ने बताया कि यह मेला जिला रोजगार कार्यालय,जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र एवं शासकीय आई.टी.आई कटनी के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। मेले में निजी क्षेत्र की 11 कम्पनियों से 1800 रिक्तियां प्राप्त हुई थी। मेले में 390 आवेदकों के द्वारा पंजीयन कराया गया जिसमें से सेफ इंटेलिजेंन्ट सिक्योरिटी सर्विस भिलाई द्वारा 75,भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा 42, वर्धमान यार्न मंन्डीदीप द्वारा 13,प्रधानमत्री कैशल विकास केन्द्र द्वारा 45,अडानी स्किल डेवलपमेन्ट कैमोर द्वारा 39,विजन इंडिया लिमिटेड द्वारा 13,सांईकृपा फेसेलिटिज मेनेजमेन्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 60,ऑटोलाइन इंडस्ट्रीज अहमदाबाद द्वारा 24,पॉलीवांड इंडिया द्वारा 12,फूड मैनेजमेन्ट सद्रिस द्वारा 11 सहित कुल 334 आवदकों का प्राथमिक चयन किया गया।
युवा संगम मेल में स्वरोजगार योजनाओं, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ,प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं बैंक से संबंधित जानकारी प्रदाय की गई ।
युवा संगम मेले में आईटीआई बरही,विजराघवगढ़, कैमोर के अधिकारी व कर्मचारियों के द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया एवं मेले में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक ज्योति सिंह,प्रबंधक संतोष शिवहरे द्वारा स्वरोजगार योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदाय की गई।
मेले में आईटीआई के विकास कुमार गर्ग,मुकेश कुमार तिवारी एवं अनिल कुमार तिवारी द्वारा आईटीआई में संचालित योजनाओं एवं आईटीआई के महत्वता के संबंध में जानकारी प्रदान की गई एवं पॉलीटेक्निक महाविद्यालय से प्राचार्य श्री नरेन्द्र बडखेडकर एवं अनुराग हर्ष द्वारा स्टार्टअप एवं एआई से तथा तकनीकी शिक्षा के महत्वता के संबंध में एवं कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा अपनी कम्पनी से संबंधित जानकारी प्रदाय की गई।

