मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबल योजना के अंतर्गत जिले के 148 श्रमिक परिवारों के खातों में अंतरित की 3.22 करोड़ रूपये की सहायता राशि

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबल योजना के अंतर्गत जिले के 148 श्रमिक परिवारों के खातों में अंतरित की 3.22 करोड़ रूपये की सहायता राशि




ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]

कटनी - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से मुख्‍यमंत्री जनकल्‍याण संबल योजना के अंतर्गत कटनी जिले के 148 श्रमिक परिवारों के बैंक खाते में कुल 3 करोड़ 22 लाख रूपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम अंतरित किया।

संबल योजना की राशि का वितरण

संबल योजना के अंतर्गत जिले में सामान्य एवं दुर्घटना मृत्यु के प्रकरणों में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा जनपद पंचायत कटनी के 20 हितग्राही परिवारों को 42 लाख रूपये, जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के 30 हितग्राही परिवारों को 66 लाख रूपये, जनपद पंचायत बड़वारा के 24 हितग्राही परिवारों को 46 लाख रूपये, जनपद पंचायत रीठी के 14 हितग्राही परिवारों को 32 लाख रूपये, जनपद पंचायत बहोरीबंद के 30 हितग्राही परिवारों को 68 लाख रूपये, जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ के 9 हितग्राही परिवारों को 22 लाख रूपये की राशि प्रदान की गई।

                  इसके अलावा नगर निगम कटनी के 16 हितग्राही परिवारों को 36 लाख रूपये, नगर परिषद विजयराघवगढ़ के 2 हितग्राही परिवारों 4 लाख रुपये और नगर परिषद बरही के 3 हितग्राही परिवारों को 6 लाख रूपये की र‍ाशि प्रदान की गई।

संबल योजना

          संबल योजना, प्रदेश में असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए महत्वपूर्ण योजना है। अनुग्रह सहायता के अंतर्गत दुघर्टना में मृत्यु होने पर 4 लाख रूपये एवं सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख रूपये प्रदान किये जाते हैं। इसी प्रकार स्थायी अपंगता पर 2 लाख रूपये एवं आंशिक स्था‍यी अपंगता पर 1 लाख रूपये और अंत्येष्टि सहायता के रूप में 5 हजार रूपये प्रदान किये जाते हैं। संबल योजना में महिला श्रमिक को प्रसूति सहायता के रूप में 16 हजार रूपये, श्रमिकों के बच्चों को महाविद्यालय शिक्षा प्रोत्साहन योजना में उच्च शिक्षा का सम्पूंर्ण शिक्षण शुल्क राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है।


खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️

Email - globalindiatodaynews@gmail.com
 

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post