कटनी में भ्रष्टाचार के खिलाफ 'हुंकार': सागर तोमर के नेतृत्व में 'समर्थ युवा शक्ति' ने छेड़ा बड़ा आंदोलन
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P.
कटनी। शहर के नगर निगम में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार और प्रशासन की वादाखिलाफी के खिलाफ अब युवाओं ने मोर्चा खोल दिया है। 'समर्थ युवा शक्ति' संगठन के प्रमुख सागर तोमर ने नगर निगम के तानाशाही रवैये और प्रशासनिक चुप्पी को चुनौती देते हुए एक व्यापक जन-आंदोलन और सदस्यता अभियान का शंखनाद कर दिया है।
ज्ञापन से समाधान नहीं,अब होगी 'जन-शक्ति' की हुंकार
सागर तोमर ने कड़े शब्दों में कहा कि नगर निगम की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर महापौर से लेकर कलेक्टर तक कई बार गुहार लगाई गई,लेकिन प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सोया है। तोमर ने कहा,
"भ्रष्टाचार की फाइलें दबी हुई हैं और जनता त्रस्त है। अब हम केवल ज्ञापन देने तक सीमित नहीं रहेंगे,बल्कि जन-शक्ति के माध्यम से इस गूंगे-बहरे तंत्र को जगाएंगे।"
भ्रष्टाचार मुक्त कटनी और मेडिकल कॉलेज का संकल्प
संगठन ने 'सदस्यता अभियान 2026' की शुरुआत करते हुए तीन मुख्य संकल्पों को जनता के बीच रखा है:
महापौर के वर्तमान कार्यकाल की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच।
नगर निगम को पूरी तरह भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी बनाना।
कटनी की बहुप्रतीक्षित मांग - शासकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना।
युवाओं और नागरिकों से जुड़ने की अपील
संगठन ने शहर के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए 'शेर चौक' स्थित अपने कार्यालय से इस मुहिम को गति दी है। सागर तोमर ने कटनी के युवाओं से आह्वान किया है कि "अन्याय सहना भी अपराध है,इसलिए शहर के हक की इस लड़ाई में आगे आएं।"
भ्रष्टाचार के खिलाफ इस लड़ाई से जुड़ने के लिए संगठन ने हेल्पलाइन नंबर 6262132021 भी जारी किया गया है ।
खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
Email - globalindiatodaynews@gmail.com