चौकी निवार,थाना माधवनगर पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम बालक को चंद घंटों में दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P.
कटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के नेतृत्व में थाना माधवनगर अंतर्गत चौकी निवार पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम बालक को त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में दस्तयाब कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।
दिनांक 12.05.2026 को फरियादिया निवासी निवार पहाड़ी थाना माधवनगर द्वारा चौकी निवार उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनका 13 वर्षीय पुत्र घर से बिना बताए कहीं चला गया है। रिपोर्ट पर तत्काल गुम इंसान कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए चौकी निवार पुलिस द्वारा त्वरित तलाश प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान तकनीकी सहायता एवं पुलिस टीम के सतत प्रयासों से उक्त गुम बालक को उसी दिन मैहर जिला सतना से दस्तयाब कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। बालक के सुरक्षित मिलने पर परिजनों द्वारा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका: थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे,चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्र,सउनि राजेश कोरी,प्रधान आरक्षक गौरव,आरक्षक अरविन्द कुशवाहा,बकिल यादव एवं साइबर सेल से अजय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी म.प्र.
9301608586🖊️
Email - globalindiatodaynews@gmail.com