कटनी पुलिस का हेलमेट जागरूकता अभियान: “सुरक्षित जीवन, आपकी जिम्मेदारी”

कटनी पुलिस का हेलमेट जागरूकता अभियान: “सुरक्षित जीवन, आपकी जिम्मेदारी”




ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]

कटनी। यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर एक सराहनीय पहल की गई। मुख्य स्टेशन चौराहे पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से शॉर्ट फिल्म प्रदर्शित कर आम नागरिकों को हेलमेट के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

इस जागरूकता अभियान के जरिए बताया गया कि हेलमेट सिर्फ चालान से बचने का साधन नहीं,बल्कि जीवन की सुरक्षा का सबसे अहम कवच है। फिल्म के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में हेलमेट न पहनने के गंभीर परिणामों को दर्शाया गया,जिससे लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़कर जागरूक किया गया।

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें और अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

संदेश साफ है — “हेलमेट पहनो,सुरक्षित रहो।” 

खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी म.प्र.
9301608586🖊️

 Email - globalindiatodaynews@gmail.com


 

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post