कटनी में देर रात ट्रैफिक पर पुलिस का एक्शन नो पार्किंग में चालानी कार्रवाई,सड़क पर उतरे टी.आई. अनूप सिंह

कटनी में देर रात ट्रैफिक पर पुलिस का एक्शन नो पार्किंग में चालानी कार्रवाई,सड़क पर उतरे टी.आई. अनूप सिंह



ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P.

कटनी शहर में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन। डॉ श्री संतोष डेहरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी,श्रीमती में थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक अनूप सिंह द्वारा देर रात्रि शहर के प्रमुख मार्गों एवं व्यस्त चौराहों पर पैदल भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान थाना प्रभारी यातायात अपने दल-बल के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल मार्च करते हुए यातायात को व्यवस्थित करते नजर आए। भ्रमण के दौरान अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया तथा नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर मौके पर चालानी कार्यवाही एवं ई-चालान की कार्यवाही की गई।

निरीक्षण के दौरान आमजन को यातायात नियमों का पालन करने,निर्धारित स्थानों पर वाहन पार्क करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने हेतु समझाइश भी दी गई। यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से सड़क पर लगाए गए डिवाइडर कोन एवं यातायात संकेतकों को भी व्यवस्थित कराया गया।

थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक अनूप सिंह स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने हेतु लगातार प्रयास करते दिखाई दिए। शहरवासियों द्वारा भी इस सक्रिय कार्यवाही की सराहना की गई तथा देर रात्रि तक शहर में यातायात व्यवस्था सामान्य एवं नियंत्रित दिखाई दी।

उक्त कार्यवाही में यातायात सूबेदार सोनम उइके,उप निरीक्षक अशोक सिंह,आरक्षक राजकुमार सहित यातायात थाना के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से दिखाई दिए।

कटनी पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें,नो पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़े न करें तथा सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Email - globalindiatodaynews@gmail.com

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post