ठेकेदार की लापरवाही से ढहा प्राचीन खेर माई माता मंदिर,जिम्मेदार कौन ?
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P.
कटनी के तिलक कॉलेज रोड स्थित प्राचीन खेर माई माता मंदिर के ढह जाने से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य में ठेकेदार की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। भारी मशीनों से ओर चारों तरफ खुदाई और लगातार कंपन के चलते मंदिर की दीवारों में दरारें आ गई थीं,जिसकी शिकायत पहले भी ठेकेदार से गई थी खुदाई का काम मंदिर की सुरक्षा को देखकर किया जाए,लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान अचानक मंदिर का भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि घटना के समय मंदिर परिसर में ज्यादा श्रद्धालु मौजूद नहीं थे,अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना के बाद लोगों ने प्रशासन और निर्माण एजेंसी के खिलाफ नाराजगी जताई। क्षेत्रवासियों ने दोषी ठेकेदार और संबंधित कार्य में जुड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है?
खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
Email - globalindiatodaynews@gmail.com