🚨 बड़ी खबर - लापरवाही बनी मौत की वजह 🚨
ग्राम कन्हवारा में दर्दनाक घटना - शिव मंदिर के पीछे करंट से गौ माता की मौत
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]
कटनी - ग्राम कन्हवारा में स्थित शिव मंदिर के पीछे एक बेहद दुखद और आक्रोशजनक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि बिजली लाइनमेन की लापरवाही के चलते खुले/क्षतिग्रस्त तार में करंट दौड़ रहा था, जिसकी चपेट में आने से एक गौ माता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना स्थल: शिव मंदिर के पीछे,ग्राम कन्हवारा
कारण: कथित रूप से खुले बिजली तार/लाइन में करंट
🐄 नतीजा: गौ माता की मौके पर मौत
स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी रोष है। लोगों का कहना है कि पहले भी कई बार बिजली विभाग को इस समस्या की शिकायत दी गई थी,लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई।
ग्रामीणों ने जिम्मेदार लाइनमेन और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है,साथ ही क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधारने और खुले तारों को तुरंत ठीक कराने की अपील की है।
बड़ा सवाल:
क्या ऐसी लापरवाही पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी या फिर हर बार की तरह मामला दबा दिया जाएगा ?
खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी म.प्र.
9301608586🖊️
Email - globalindiatodaynews@gmail.com