वार्ड नंबर 15 में गंदगी का अंबार,रहवासियों में भारी नाराजगी

वार्ड नंबर 15 में गंदगी का अंबार,रहवासियों में भारी नाराजगी



ग्लोबल इंडिया टुडे न्यूज M.P.

कटनी। शहर को कागजों में स्वच्छता के मामले में नंबर-1 दिखाने के दावे किए जा रहे हैं,लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग नजर आ रही है। नगर निगम के वार्ड नंबर 15 में गंदगी का ऐसा आलम है कि स्थानीय रहवासियों का जीना मुश्किल हो गया है। जगह-जगह कचरे के ढेर,नालियों में जमा गंदा पानी और बदबू से लोग परेशान हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी न तो सफाई व्यवस्था में सुधार हुआ और न ही जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचे। रहवासियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के पार्षद और सफाई दरोगा आज तक बस्ती का हाल जानने तक नहीं आए। लोगों का कहना है कि बारिश के दिनों में स्थिति और भयावह हो जाती है,जिससे बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि छोटे बच्चे गंदगी के बीच खेलने को मजबूर हैं और मच्छरों की भरमार से डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों का डर बना हुआ है। नागरिकों का आरोप है कि सिर्फ फोटो और रिपोर्टों में सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं, जबकि हकीकत में वार्ड की हालत बद से बदतर बनी हुई है।

रहवासियों ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने,नियमित कचरा उठाने और जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

 Email - globalindiatodaynews@gmail.com

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post