कन्या कौशल शिविर का भव्य शुभारंभ, 100 से अधिक बालिकाएं ले रहीं प्रशिक्षण

कन्या कौशल शिविर का भव्य शुभारंभ, 100 से अधिक बालिकाएं ले रहीं प्रशिक्षण




ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P.

कटनी।  के तत्वावधान में आयोजित महत्वपूर्ण “कन्या कौशल शिविर” का भव्य शुभारंभ 8 मई 2026 को प्रातः 8:30 बजे स्थानीय रंगनाथ मंदिर प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मनोनीत जिला समन्वयक कमल राज अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

शिविर के प्रथम दिन लगभग 50 कन्याओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई थी,वहीं पांचवें दिन तक यह संख्या बढ़कर 100 से अधिक पहुंच गई। शिविर में बालिकाओं को योग,व्यायाम,मानसिक स्वास्थ्य,आत्मरक्षा,ध्यान एवं बौद्धिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। प्रेरणादायी कहानियों एवं दृष्टांतों के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास एवं संस्कारों का विकास किया जा रहा है।

कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव द्वारा शिविर का कुशल संचालन किया जा रहा है। प्रशिक्षण व्यवस्था में श्रीमती पुष्पा तिवारी,डॉ. लक्ष्मी द्विवेदी,लव सिंह चौहान, रोशनी प्यासी,हरिशंकर दहिया,हरिशंकर गुप्ता,महेंद्र खरे, राकेश निषाद,डॉ. विद्याभूषण खरे,सुरभि सिंह,धीरज नामदेव एवं नीति अगरवाल सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

शिविर में बालिकाओं को पांच प्रकार के अंकुरित अनाजों का पौष्टिक मिश्रण एवं प्रतिदिन अलग-अलग प्रकार का स्वादिष्ट नाश्ता प्रदान किया जा रहा है। साथ ही प्रत्येक बालिका को गायत्री परिवार की पत्र-पत्रिकाएं एवं गायत्री मंत्र लेखन पुस्तिका निशुल्क वितरित की जा रही है।

विशेष अवसर पर आज छह बच्चों का जन्मदिन दीप यज्ञ के माध्यम से श्रद्धा एवं संस्कारों के साथ मनाया गया। मंदिर प्रांगण में उपस्थित अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों ने शिविर की सराहना करते हुए इसे बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरणादायक पहल बताया तथा अन्य बच्चियों को भी शिविर में भेजने की उत्सुकता दिखाई।

खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️


Email - globalindiatodaynews@gmail.com


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post