"जनता मांगेगी जवाब: महापौर जन सुनवाई में उठेंगे वादों और विकास के मुद्दे”
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]
कटनी शहर की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज होती नजर आ रही है। समर्थ युवा शक्ति ने घोषणा की है कि जल्द ही आयोजित होने वाली महापौर जन सुनवाई में नगर की जनता की ओर से कई अहम सवाल उठाए जाएंगे।
संस्था के प्रमुख सागर तोमर ने बताया कि महापौर द्वारा चुनाव के दौरान किए गए वादों को लेकर अब जवाबदेही तय की जाएगी। जन सुनवाई में यह मुद्दा प्रमुख रूप से उठेगा कि चुनाव घोषणा पत्र में किए गए वादों में से कितने पूरे हुए और कितने अभी अधूरे हैं।
इसके साथ ही महापौर के कार्यकाल के दौरान नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली,विकास कार्यों की स्थिति,सड़क निर्माण और अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी सवाल पूछे जाएंगे। संस्था का कहना है कि जनता को यह जानने का अधिकार है कि उनके द्वारा चुने गए प्रतिनिधि ने अपने कार्यकाल में किस प्रकार काम किया।
समर्थ युवा शक्ति ने सभी मीडिया साथियों से इस जन सुनवाई में उपस्थित रहने की अपील की है,ताकि जनता की आवाज को प्रमुखता से उठाया जायेगा!
खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी म.प्र.
9301608586🖊️
Email - globalindiatodaynews@gmail.com