🚨 शर्मनाक! कटनी जिला अस्पताल में इंसानियत शर्मसार 🚨
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]
कटनी में मानवता को झकझोर देने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है।
कटनी जिला अस्पताल में घायल युवक तड़पता रहा, लेकिन अस्पताल की संवेदनहीनता की हद तब पार हो गई जब उसके परिजनों से ही 108 एंबुलेंस साफ करवाई गई।
बताया जा रहा है कि बीती रात एक हादसे में घायल युवक को अस्पताल लाया गया था। जहां एक ओर परिजन इलाज के लिए परेशान थे,वहीं दूसरी ओर उन्हें एंबुलेंस धोने के लिए मजबूर किया गया।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मौके पर 108 एंबुलेंस का कर्मचारी मौजूद है,लेकिन फिर भी जिम्मेदारी परिजनों पर डाल दी गई।
बड़ा सवाल:
क्या अब मरीज के परिजन इलाज कराएं या अस्पताल स्टाफ का काम करें ?
सिस्टम पर उठे सवाल:
क्या यही है सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत ?
क्या जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई होगी ?
या फिर यह मामला भी दबा दिया जाएगा ?
इस घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जनता की मांग:
दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और ऐसी घटनाओं पर तुरंत रोक लगे।
खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी म.प्र.
9301608586🖊️
Email - globalindiatodaynews@gmail.com