पी.एम.आवास मल्टी में निकाली गई भव्य चुनरी यात्रा 🚩
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]
कटनी में माता रानी के आशीर्वाद से पी.एम.आवास मल्टी में भक्तों द्वारा भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिन्होंने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ जयकारे लगाते हुए माहौल को भक्तिमय बना दिया।
ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ निकली इस यात्रा में महिलाओं,युवाओं और बच्चों की विशेष भागीदारी रही। भक्तजन माता की चुनरी लेकर निर्धारित मार्ग से होते हुए मंदिर पहुंचे,जहां विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। यशस्वी त्रिपाठी, राज खटीक, सोनू नामदेव एवं समस्त भक्तगण एवं सहपाठी शामिल थे ।
पूरे क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला और जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा यात्रा का स्वागत भी किया गया। यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में आस्था और एकता का प्रतीक बना।
खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी म.प्र.
9301608586🖊️
Email - globalindiatodaynews@gmail.com