पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ की लक्ष्‍य पूर्ति हेतु वेंडरों के साथ बैठक आयोजित योजना का प्रचार-प्रसार करने के दिये गये निर्देश जिले में अब तक 1348 उपभोक्‍ता ले चुके हैं योजना का लाभ

‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ की लक्ष्‍य पूर्ति हेतु वेंडरों के साथ बैठक आयोजित
योजना का प्रचार-प्रसार करने के दिये गये निर्देश
जिले में अब तक 1348 उपभोक्‍ता ले चुके हैं योजना का लाभ



ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]

कटनी (09 अप्रैल) – जिले में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और उपभोक्ताओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर अधीक्षण अभियंता (सं/सं) कटनी के नेतृत्व में सोलर वेंडरों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

          बैठक में ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के अंतर्गत सोलर रूफटॉप के कनेक्‍शनों को तीव्र गति से उपभोक्‍ताओं को प्रदान करने पर चर्चा की गई। साथ ही सोलर वेंडरों को सोलर रूफटॉप कनेक्शनों की स्थापना में गति लाने और योजना को जन-जन तक पहुँचाने के लिए शहर में लाउडस्पीकर युक्त वाहन के माध्यम से योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये गये।

           योजना के प्रचार-प्रसार के लिये गणेश चौक स्थित संभागीय कार्यालय पर एक स्टाल लगवाकर नागरिकों को योजना और आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की जाएगी।

सब्सिडी का है प्रावधान

 भारत सरकार द्वारा फरवरी 2024 में शुरू की गई इस योजना के तहत उपभोक्ता अपनी बिजली खपत के अनुसार सोलर प्लांट लगवा सकते हैं। इसके अंतर्गत यदि उपभोक्ता की बिजली खपत 0 से 150 यूनिट है तो उसके लिये 1 किलोवाट, 150 से 300 यूनिट की खपत पर 2 किलोवाट व 300 से अधिक यूनिट की खपत पर 3 किलोवाट तक के सोलर रूफटॉप के कनेक्शन उपभोक्ताओ को प्रदान किये जा रहे हैं। 

                   पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना अंतर्गत उपभोक्ताओ द्वारा 1 से 2 किलोवाट के सोलर रूफटॉप के कनेक्शन लिये जाने पर प्रति किलोवाट 30 हजार रूपये एवं 3 किलोवाट के सोलर रूफटॉप के कनेक्शन पर उन्हे 78 हजार रूपये प्रति किलोवाट तक की सब्सिडी लाभांश के तहत प्रदान की जा रही है।

अब तक 1348 उपभोक्‍ता ले चुके हैं योजना का लाभ

          कार्यपालन अभियंता श्री मुकेश मोहबे ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए जिले में लगभग 7 से 8 हजार उपभोक्ताओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। योजनांतर्गत अब तक कटनी के 1,348 उपभोक्ताओं के यहाँ सोलर कनेक्शन लग चुके हैं। जबकि 390 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं और जल्द ही पूर्ण कर लिए जाएंगे।

          नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इससे न केवल बिजली बिलों में कमी आएगी और आर्थिक बचत होगी, बल्कि कार्बन उत्सर्जन घटाकर पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।                                                            

समीक्षा बैठक में मोहित दुबे (एमकेडी सोलर), निखिलेश्वर (एनजी सोलर), जनार्धन प्यासी (आर्म सोलर), मुकेश तिवारी (सन साइन सोलर), आशुतोष मिश्रा (पूर्ति सोलर), विकास जसूजा (पीवी सोलर), अंकुश अरोरा (किंग बैटरी), पंकज शर्मा (एसएस एंटरप्राइजेज) और बसंत आसरानी (बसंत सोलर) उपस्थित रहे।


खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी म.प्र.
9301608586🖊️ 


Email - globalindiatodaynews@gmail.com


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post