कटनी - GRP और बेलट घाट बस्ती वासियों के बीच विवाद,गाली गलौज और झड़प करने का वीडियो वायरल,आरक्षक घायल इलाजरत,मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध

 कटनी - GRP और बेलट घाट बस्ती वासियों के बीच विवाद,गाली गलौज और झड़प करने का वीडियो वायरल,आरक्षक घायल इलाजरत,मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध




ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी  [ मध्यप्रदेश ] कटनी में GRP पुलिस और बेलट घाट बस्ती वासियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। ये घटना गुरुवार 5 मार्च की है, घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और गाली-गलौज होती दिखाई दे रही है।

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान GRP का एक आरक्षक अभिषेक सिंह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसका इलाज जारी है। GRP पुलिस का कहना है, बेलट घाट के कुछ युवक रास्ते में खड़े होकर शराब पी रहे थे, GRP पुलिस के एक आरक्षक ने रास्ते से हटने ओर किनारे होने के लिए कहा जिस बात पर दोनों के बीच झड़प हो गई।

यहीं स्थानीय लोगों का आरोप है,की कुछ पुलिस वाले बर्दी में और कुछ बिना बर्दी में घर में घूस आए जिसके चलते दोनों के बीच में झड़प हो गई, बस्ती वासियों का कहना है,कि पूरे मामले में पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध रही है,जिसे लेकर क्षेत्र में चर्चा और नाराजगी का माहौल बना हुआ है। 

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन भी सतर्क हो गया है, और पूरे घटनाक्रम की तथ्यात्मक जांच अधिकारियों द्वारा बारीकी से की जा रही है।


खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें और हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें ।
राहुल सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज
9301608586🖊️

चीफ़ एडिटर

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post