होली में बमबाजी से दहशत माधव नगर के बंगला लाइन में चले देसी बम आधा दर्जन लोग घायल,घायलों में महिला नाबालिग भी शामिल

होली में बमबाजी से दहशत माधव नगर के बंगला लाइन में चले देसी बम आधा दर्जन लोग घायल,घायलों में महिला नाबालिग भी शामिल




ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ] शहर के माधव नगर थाना क्षेत्र के बंगला लाइन कैंप में गुरुवार को पुरानी रंजिश के चलते अचानक हिंसक झड़प हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने देसी बम फेंक दिए,जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बम धमाकों की आवाज से आसपास के लोग सहम गए और क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

इस घटना में महिला,पुरुष और नाबालिग बच्चों सहित करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों में महिला और नाबालिग बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल कटनी में भर्ती कराया गया,जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही माधव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह घटना पुरानी आपसी रंजिश के चलते हुई है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।


खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें और हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें ।
चीफ़ एडिटर
राहुल सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज
9301608586🖊️

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post