नेहा पच्चीसीया सीएसपी कटनी को “वीरांगना नारी-शक्ति सम्मान
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]
कटनी : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नेहा पच्चीसीया (सीएसपी कटनी) को समाजसेवी संस्था मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन द्वारा “वीरांगना नारी-शक्ति सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संस्था की चेयरपर्सन मंजूषा गौतम ने पुष्पगुच्छ, चुनरी और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। इस दौरान नेहा पच्चीसीया ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं के मजबूत और आत्मनिर्भर बनने से ही समाज और देश का समग्र विकास संभव है।
कार्यक्रम का संचालन संस्था के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट गौतम ने किया। इस अवसर पर काजल पंजवानी,निशा तिवारी,रश्मि राय और पूजा तोमर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

