बीच बाजार चल रहे निजी अस्पतालों की मनमानी,बिना पार्किंग के संचालन से लग रहा जाम - आमजन परेशान, कार्रवाई नदारद
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]
कटनी शहर के बीच बाजार में संचालित कई निजी अस्पताल बिना पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था के चल रहे हैं,जिससे आसपास की सड़कों पर रोजाना भारी जाम की स्थिति बन रही है। अस्पतालों में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के वाहन सड़क किनारे खड़े होने से यातायात बाधित हो रहा है।
स्थिति यह है कि कई स्थानों पर घंटों तक जाम लगा रहता है और आम लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार विभागों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
नागरिकों का कहना है कि प्रशासन को ऐसे अस्पतालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए और अस्पताल संचालकों को पार्किंग की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देने चाहिए,ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रह सके।

