सीएम मोहन यादव के बरही दौरे की तैयारी तेज विधायक संजय पाठक और कलेक्टर ने लिया जायजा मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्‍तावित बरही प्रवास के मद्देनजर विधायक और कलेक्‍टर ने लिया व्‍यवस्‍थाओं का जायजा

सीएम मोहन यादव के बरही दौरे की तैयारी तेज विधायक संजय पाठक और कलेक्टर ने लिया जायजा




मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्‍तावित बरही प्रवास के मद्देनजर विधायक और कलेक्‍टर ने लिया व्‍यवस्‍थाओं का जायजा

ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]

कटनी – विधायक विजयराघवगढ़ श्री संजय सत्‍येन्‍द्र पाठक और कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने गुरूवार को यहां बरही पहुंचकर मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शनिवार 14 मार्च को प्रस्‍तावित प्रवास के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लिया।


इस दौरान संयुक्‍त कलेक्‍टर जितेन्‍द्र पटेल,एसडीएम विजयराघवगढ़ विवेक गुप्‍ता,नगर परिषद बरही अध्‍यक्ष पियूष अग्रवाल,एसडीओपी विजयराघवगढ़,तहसीलदार बरही आदित्‍य द्विवेदी,तहसीलदार विजयराघवगढ़ मनीष शुक्‍ला,जनपद सीईओ विजयराघवगढ़ बृतेश जैन टीआई बरही अभिषेक चौबे सहित पर्यावरणविद् एवं मानव जीवन विकास समिति के सचिव निर्भय सिंह मौजूद रहे।


विधायक श्री पाठक और कलेक्‍टर ने मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्‍तावित प्रवास के दौरान श्री विजयनाथ धाम मंदिर के प्रांगण में होने वाले कृषि महोत्‍सव कार्यक्रम के मंचीय व्‍यवस्‍था,बैठक दीर्घा,कृषि और कृषि से संबंधित विभागों द्वारा यहां लगाये जाने वाले प्रदर्शन स्‍टालों की व्‍यवस्‍थाओं के संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिये।


इसके बाद विधायक और कलेक्‍टर ने शासकीय उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय बरही के परिसर में बने हेलीपैड स्‍थल का भी निरीक्षण किया और आभार रैली रोड शो के मार्गों का जायजा लिया। कलेक्‍टर श्री तिवारी ने मौके पर मौजूद एसडीओपी एवं टीआई को यातायात व्‍यवस्‍था व्‍यवस्थित करने की हिदायत दी।


विधायक और कलेक्‍टर ने बरही के बड़ा तालाब पहुंचकर यहां जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किये जाने वाले तालाब सौंदर्यीकरण कार्य के शुभारंभ स्‍थल का अवलोकन किया। आभार रैली रोड शो बड़ा तालाब से सुभाष चौक,अमन बुक डिपो,कमानिया गेट से होते हुये श्री विजयनाथ धाम मंदिर स्थित सभास्‍थल पहुंचेगा।


खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें और हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
चीफ़ एडिटर
राहुल सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज
9301608586 






Post a Comment (0)
Previous Post Next Post