बरही में कृषि महोत्सव, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का होगा आगमन किसानों को मिलेंगी नई सौगातें
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]
कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बरही में आगामी 14 मार्च 2026 को भव्य कृषि महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव के आगमन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और किसानों सहित जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।यह कार्यक्रम श्री विजयनाथ धाम,मेला ग्राउंड बरही में दोपहर 1:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना तथा सिंचाई एवं खेती से संबंधित नई योजनाओं की जानकारी देना है। विजयराघवगढ़ क्षेत्र के विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने क्षेत्रवासियों और किसानों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। संजय
सत्येंद्र पाठक ने अपील करते हुए कहा की मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ सीधे किसानों तक पहुंच रहा है। कृषि महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को खेती की उन्नत तकनीक सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और कृषि उत्पादन बढ़ाने के नए उपायों से अवगत कराया जाएगा। साथ ही किसानों के सम्मान में आभार रैली और संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा कि किसान की समृद्धि में ही प्रदेश और देश की समृद्धि निश्चित है और इसी उद्देश्य के साथ यह कृषि महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से आह्वान किया है कि वे बड़ी संख्या में बरही पहुंचकर इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बनें। इस आयोजन को लेकर प्रशासन और पार्टी संगठन द्वारा तैयारियां अंतिम चरण में हैं तथा पूरे क्षेत्र में कार्यक्रम को लेकर उत्साह और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें और हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें ।
चीफ़ एडिटर
राहुल सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज
9301608586🖊️

