पुस्तक एवं गणवेश मेले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अधिकारियों की लगी ड्यूटी

पुस्तक एवं गणवेश मेले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अधिकारियों की लगी ड्यूटी



ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]

कटनी म.प्र. निजी विद्यालय (फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन) अधिनियम 2017 एवं सहपठित नियम 2022 के प्रावधानो का सम्यक रूप से पालन हेतु कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर 28 मार्च से 30 मार्च तक साधूराम उ.मा.वि. परिसर कटनी में पुस्तक एवं गणवेश मेले का आयोजन प्रतिदिन प्रातः 12 बजे से रात्रि 10 बजे तक किया जा रहा है।

          मेला कार्यक्रम स्थल पर कानून एवं शांति व्यवस्था हेतु एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी द्वारा तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी कार्यक्रम समाप्ति तक के लिये लगाई गई है।

          जारी आदेश के अनुसार कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु शनिवार 28 मार्च को नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट कटनी नगर साक्षी शुक्ला कि ड्यूटी लगाई गई है। जबकि 29 मार्च को नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट कटनी आशीष चतुर्वेदी को कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं तहसीलदार  एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट कटनी अतुलेश सिंह 30 मार्च को कानून एवं शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।


खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️ 


Email - globalindiatodaynews@gmail.com

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post