कटनी पुलिस अधीक्षक की ऐतिहासिक पहल पुलिस दीदी कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ,महिला सुरक्षा को नई ताकत

कटनी पुलिस अधीक्षक की ऐतिहासिक पहल पुलिस दीदी कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ,महिला सुरक्षा को नई ताकत



ग्लोबल इंडिया टू डे न्यूज कटनी [मध्यप्रदेश] महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के द्वारा एक ऐतिहासिक पहल की शुरुआत की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में प्रत्यक्ष वाहन  जिसका नाम पुलिस दीदी रखा गया है, कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया,जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें आत्मरक्षा के लिए सक्षम बनाना है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से स्कूल एवं कॉलेजों में अध्ययनरत छात्राओं के साथ-साथ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को सीधे पुलिस से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस दीदी के रूप में नियुक्त महिला पुलिस अधिकारी छात्राओं एवं महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें कानून संबंधी जानकारी, हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के तरीकों से अवगत कराएंगी।
कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ एवं अन्य अपराधों से बचाव के उपायों के संबंध में भी जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही आत्मरक्षा प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें मानसिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा की भावना विकसित करना तथा उन्हें निर्भीक होकर समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं सहयोग को मजबूत बनाने की दिशा में पुलिस दीदी कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें और हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें चैनल को लाइक करें और सब्सक्राइब करें ।
CHIEF EDITOR 
राहुल सोनकर ग्लोबल इंडिया टू डे न्यूज
9301608586


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post