कटनी में पारधी समुदाय के बीच खूनी विवाद,युवक की हत्या कर शव जंगल में दबाया

कटनी में पारधी समुदाय के बीच खूनी विवाद,युवक की हत्या कर शव जंगल में दबाया 





ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]

कटनी। जिले के रीठी थाना क्षेत्र में पारधी समुदाय के दो पक्षों के बीच चल रही पुरानी रंजिश ने बुधवार रात भयावह रूप ले लिया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने 28 वर्षीय युवक को रास्ते में रोककर बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को जंगल किनारे गड्ढे में दबा दिया।

जानकारी के अनुसार विरुहली निवासी 28 वर्षीय उन्हतर पारधी बुधवार शाम करीब 5 बजे अपनी पत्नी के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। इसी दौरान रीठी थाना क्षेत्र के इमलिया मोड़ के पास पहले से घात लगाए बैठे आधा दर्जन लोगों ने उसे रोक लिया और उस पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने युवक की लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से जमकर पिटाई की। गंभीर रूप से घायल युवक मौके पर ही बेसुध हो गया। पति पर हमला होता देख उसकी पत्नी घबराकर वहां से भाग निकली।

स्थानीय लोगों के मुताबिक हमलावर घायल युवक को अपने साथ बूढ़ा इमलिया के पास जंगल की ओर ले गए और वहां झाड़ियों के बीच गड्ढा खोदकर शव को दफन कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह विवाद पारधी समुदाय के दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रही रंजिश से जुड़ा हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है


खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें और हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
चीफ़ एडिटर
राहुल सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज
9301608586




Post a Comment (0)
Previous Post Next Post