कट्टे की बट से हमला,तलवार से जानलेवा वार का प्रयास - घायल युवक ने 112 को दी जानकारी,थाने द्वारा कार्रवाई का इंतजार

कट्टे की बट से हमला,तलवार से जानलेवा वार का प्रयास - घायल युवक ने 112 को दी जानकारी,थाने द्वारा कार्रवाई का इंतजार




ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ] एनकेजे थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल कंदी उर्फ कन्हैया चौधरी (27 वर्ष) पिता स्व. शिवलाल चौधरी निवासी झर्रा टीकूरिया रंगनाथ थाना रहवासी के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया गया।

बताया जा रहा है कि कन्हैया चौधरी गाटा खेड़ा क्षेत्र में खान-पान की सामग्री लेने गया हुआ था। इसी दौरान जब वह हिरवारा कोड़िया के पास पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद हमलावर विजय पटेल पिता नंदी पटेल एवं एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने कट्टे की बट से उसके सिर पर हमला कर दिया और तलवार लेकर जान से मारने का प्रयास किया।

अचानक हुए हमले से घायल युवक बेहोश हो गया तभी उस क्षेत्र के निवासीयों ने 112 को सूचना दी पुलिस द्वारा सलाह देने पर तुरंत वहां के निवासियों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना 5 मार्च की दोपहर लगभग 12 बजे की बताई जा रही है।

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी गवाहों में लखन कुरील,रवि गुप्ता और ऋतिक वर्मा के नाम सामने आए हैं।

घायल युवक का आरोप है कि 112 को सूचना होने के बाद भी अभी तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों पर कब तक कार्रवाई करती है। 


खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें और हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें ।
चीफ़ एडिटर
राहुल सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज
9301608586
🖊️

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post