चलते गैस वाहन में दिखा सांप,चालक कूदा बाहर-समदड़िया सिटी के पास मचा हड़कंप,घंटे भर रुकी डिलीवरी

चलते गैस वाहन में दिखा सांप,चालक कूदा बाहर-समदड़िया सिटी के पास मचा हड़कंप,घंटे भर रुकी डिलीवरी 




ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [मध्यप्रदेश ] समदड़िया सिटी के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलते गैस डिलीवरी वाहन में अचानक सांप दिखाई दे गया। सांप को देखते ही चालक घबराकर तुरंत वाहन से कूदकर बाहर आ गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वाहन मुख्य मार्ग से गुजर रहा था,तभी चालक की नजर केबिन के पास फर्श पर रेंगते सांप पर पड़ी। गैस सिलेंडरों से भरे वाहन में सांप दिखने से बड़ा हादसा होने की आशंका बन गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोक दी और खुद को सुरक्षित बाहर निकाला।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।एहतियात के तौर पर वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया,जिससे करीब एक घंटे तक गैस डिलीवरी का काम प्रभावित रहा। गौ रक्षा कमांडो फोर्स एवं समाज सेवीका अमिता श्रीवास से सम्पर्क किया गया तभी तुरंत उपस्थित होकर रेस्क्यू कर सांप को पकड़ कर सुरक्षित जगह छोड़ा गया।
गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक हड़कंप का माहौल बना रहा,लेकिन स्थिति सामान्य होने पर डिलीवरी कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया।

खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें और हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
चीफ़ एडिटर 
राहुल सोनकर ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज
9301608586

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post