कटनी में बढ़ती वारदातें अब बड़ा सवाल बन चुकी हैं - रेलवे सतना रोड आउटर पर ट्रेनों से लगातार हो रही स्नेचिंग ने यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है।
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]
कटनी के रेलवे सतना रोड आउटर पर ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों के साथ लगातार स्नेचिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं। बदमाश चलती ट्रेन के पास आकर मोबाइल,पर्स और कीमती सामान झपटकर फरार हो जाते हैं,और हैरानी की बात यह है कि ये सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। ऐसी ही घटना 2 दिन पहले 23/03/2026 को जबलपुर रीवा इंटरसिटी ट्रेन नंबर 22189 में कटनी से रीवा जाते वक्त आवेदक सागर खटीक पिता शिव कुमार खटीक उम्र 31 बर्ष ग्राम नगरिया रोड मलियान टोला वार्ड क्र. 32 थाना सिटी कोतवाली जिला रीवा (म.प्र.) का निवासी है जिसका आई फोन मॉडल न. 14 है जिसका कलर सफेद है जिसकी कीमत लगभग 56,500/- रु है,किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रेन से चोरी कर लिया गया,जिसकी रिपोर्ट सागर खटीक द्वारा 24/03/2026 को शासकीय रेलवे थाना रीवा में दर्ज कराई गयी। जिसकी एक प्रति शासकीय रेल्वे थाना कटनी में फरियादी द्वारा दी गई है,एवं पुलिस प्रशासन से जल्द कार्यवाही करने की गुजारिश की है ।
यात्रियों में दहशत का माहौल सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
पुलिस की निष्क्रियता पर नाराजगी
फरियादी का कहना है, की शिकायत लेकर थाना जाते है,तो स्टाफ द्वारा रूढ़ता बात की जाती है,जिससे आम व्यक्ति थाना जाने में भी कतराते है, जिम्मेदार अधिकारी इस बात पर जरूर संज्ञान ले और ऐसे स्टाफ पर कार्यवाही करें ।
स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है। ऐसे में सवाल उठता है—क्या किसी बड़ी घटना के बाद ही प्रशासन जागेगा ?

