जिला बदर का आरोपी निकला था करने तफरी कुठला पुलिस ने लिया गिरफ्त में
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) के द्वारा समाज को भय मुक्त एवं निर्बाध जीवन यापन का वातावरण बनाएँ रखने एवं अपराधों में रोकथाम हेतु कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया,नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में दिनांक 19/03/2026 को कुठला पुलिस ने द्वारा श्रीमान न्यायालय जिला दण्डाधिकारी कटनी म0प्र0 के आदेश जिला बदर प्रकरण क्रमांक/595/रीकले/2026 दिनांक 13/01/2026 का उल्लंघन करते पाये से आरोपी मोनू निषाद को गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण – उल्लेखनीय है कि आरोपी मोनू निषाद चन्द्रभान निषाद उम्र 20 वर्ष निवासी पुरैनी थाना कुठला को पूर्व में जिला दण्डाधिकारी कटनी द्वारा कटनी जिले की राजस्व सीमाओं तथा सीमावर्ती जबलपुर, मैहर, दमोह, पन्ना एवं उमरिया की राजस्व सीमाओं को 5 माह की अवधि के लिये बाहर जाने हेतु निष्कासित (जिला बदर) किया गया था । इसके बावजूद आरोपी आदेश का उल्लंघन करते हुए पुनः जिले की सीमा में प्रवेश किया । दिनांक 19/03/2026 को मुखबिर सूचना मिली कि जिला बदर का अनावेदक मोनू निषाद चन्द्रभान निषाद उम्र 20 वर्ष निवासी पुरैनी थाना कुठला का रहने वाला एफ सी आई गोदाम पुरैनी के पास में खडा है जिसकी सूचना तस्दीक करने पर जो अनावेदक मोनू निषाद चन्द्रभान निषाद उम्र 20 वर्ष निवासी पुरैनी थाना कुठला जिला कटनी का एफ सी आई गोदाम के पास में खडा मिला जिसे कटनी में आने का कारण पूछा गया जो वैधानिक कारण या अवकाश के सम्बंध में कोई उत्तर नही दिया। जो आरोपी मोनू निषाद के द्वारा श्रीमान न्यायालय जिला दण्डाधिकारी कटनी म0प्र0 के आदेश जिला बदर प्रकरण क्रमांक/595/रीकले/2026 दिनांक 13/01/2026 का उल्लंघन करता पाया गया जो आरोपी मोनू निषाद को समक्ष गवाहो के गिरफ्तार किया गया । आरोपी के विरुद्ध धारा 223(a) BNS 14 मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 का अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई तथा माननीय न्यायालय पेश करने पर जेल भेज दिया गया है।

