जीआरपी जवान के साथ गाली गलौज व मारपीट के बाद आक्रोशित हुए थे आरपीएफ व जीआरपी के जवान,सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई आई सामने

जीआरपी जवान के साथ गाली गलौज व मारपीट के बाद आक्रोशित हुए थे आरपीएफ व जीआरपी के जवान,सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई आई सामने









ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ] 

कटनी कोतवाली के बैलट घाट क्षेत्र में आरपीएफ और जीआरपी के जवानों द्धारा की गई गाली गलौज व अभद्रता के वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं और वीडियो देखकर लोग आरपीएफ व जीआरपी जवानों को गलत ठहरा रहे हैं, लेकिन किसी ने भी यह सच्चाई जानने की कोशिश नहीं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि रेलवे की दोनों सुरक्षा एजेंसियों आरपीएफ व जीआरपी के जवान इस तरह सरेआम गाली गलौज व अभद्रता पर क्यों उतारू हो गए। जब इस पूरे मामले की पड़ताल कि गई तो पता चला कि जीआरपी थाने में पदस्थ आरक्षक अभिषेक सिंह बैलट घाट में ही रहता है। यहां यह भी उल्लेखनीय है, कि शहर का बैलट घाट क्षेत्र अपराधियों का गड़ है, तथा यहां कई बदमाश रहते हैं, जो रेलवे की वारदातों में भी शामिल रहते हैं। बताया जाता है, कि इन्हीं में से कई अपराधी ऐसे हैं जो जीआरपी आरक्षक अभिषेक सिंह से रंजिश रखते हैं। बताया जाता है कि होली पर्व के दौरान अपराधियों के एक समूह ने जीआरपी आरक्षक अभिषेक सिंह का रास्ता रोक कर न केवल गाली गलौज की बल्कि अकेला पाकर उसके साथ बुरी तरह से मार पीट की गई। इस बात की सूचना अभिषेक के परिजनों ने आरपीएफ व जीआरपी थाने में दी। जैसे ही आरपीएफ व जीआरपी जवानों को अपने साथी जवान के साथ हुई मारपीट की जानकारी लगी वैसे ही आरपीएफ व जीआरपी के अधिकांश जवान आग बबूला होकर अभिषेक सिंह की तलाश में बैलट घाट पहुंच गए। आरपीएफ व जीआरपी जवानों को देखकर अभिषेक सिंह के साथ मारपीट करने वाले बदमाश गोल हो गए। जिनके बारे में पूछताछ की गई तो वहां कि महिलाओं व बच्चों ने भी आरपीएफ व जीआरपी जवानों के साथ अभद्रता व गाली गलौज शुरू कर दी। जिसके बाद आरपीएफ व जीआरपी जवानों ने भी आपा खो दिया और उनके द्वारा भी गाली गलौज शुरू कर दी।  जिसका वीडियो बना लिया गया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, जिसके वजह से आरपीएफ व जीआरपी के जवानों को ही गलत ठहराया जा रहा है, जबकि सच्चाई कुछ और है।


खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें और हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें ।
चीफ़ एडिटर
राहुल सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज
9301608586🖊️



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post