कटनी में सीएम का विरोध: मिशन चौक पर गूंजे ‘गो बैक’ के नारे, कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी गिरफ्तार

कटनी में सीएम का विरोध: मिशन चौक पर गूंजे ‘गो बैक’ के नारे, कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी गिरफ्तार




ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [मध्यप्रदेश]

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav के कटनी आगमन के दौरान मिशन चौक पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। यहां कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने “गो बैक-गो बैक” के नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री का विरोध किया और काले झंडे दिखाए।

जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम, शहर में गैस की किल्लत, मेडिकल कॉलेज से जुड़े मुद्दों तथा इंदौर में हुई हालिया त्रासदी को लेकर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण होता देख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस सेवादल के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें मंगल सिंह (अध्यक्ष, जिला शहर मुख्य संगठन कांग्रेस सेवा दल), अर्जुन सिंह (सचिव), अतुल वंशकार (महासचिव), दिलदार खान (महासचिव) और युसूफ खान (मुख्य प्रवक्ता) सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को मौके से गिरफ्तार कर थाने ले जाया, जिसके बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य हो गई। 

खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें और हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें ।
चीफ़ एडिटर
राहुल सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज
9301608586🖊️



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post