आपदा में मुनाफा खोरी! कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद,फिर भी होटल-ढाबों में कैसे जल रहे चूल्हे ?

आपदा में मुनाफा खोरी! कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद,फिर भी होटल-ढाबों में कैसे जल रहे चूल्हे ? 













ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]

कटनी शहर में अगर कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद है तो शहर के होटल,ढाबों और रेस्टोरेंट में आखिर चूल्हे किस गैस से जल रहे हैं? 


सूत्रों के मुताबिक कुछ लोग अफवाह फैलाकर स्थिति को बिगाड़ रहे हैं,वहीं दूसरी ओर कालाबाजारी करने वालों की चांदी हो रही है।



बताया जा रहा है कि कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत का फायदा उठाकर कुछ लोग घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध उपयोग कर रहे हैं और ऊंचे दामों पर सिलेंडर बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। 


इस पूरे मामले में प्रशासन की निगरानी और कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो आम उपभोक्ताओं को और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।



मांग उठ रही है कि प्रशासन पूरे मामले की जांच करे और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करे,ताकि आम जनता को राहत मिल सके।


खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें और हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें ।
चीफ़ एडिटर
राहुल सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज
9301608586🖊️










Post a Comment (0)
Previous Post Next Post