शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले- विधायक श्री जायसवाल सतत लाभान्वित होते रहेंगे पात्र हितग्राही- कलेक्‍टर श्री तिवारी संकल्प से समाधान अभियान का जिला स्तरीय शिविर साधुराम उच्चतर माध्यमिक स्कूल में आयोजित 70 हजार से अधिक पात्र हितग्राही हुए लाभान्‍वित तीन दिवसीय पुस्तक एवं गणवेश मेला का हुआ भव्य शुभारंभ

शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले- विधायक श्री जायसवाल
सतत लाभान्वित होते रहेंगे पात्र हितग्राही- कलेक्‍टर श्री तिवारी
संकल्प से समाधान अभियान का जिला स्तरीय शिविर साधुराम उच्चतर माध्यमिक स्कूल में आयोजित
70 हजार से अधिक पात्र हितग्राही हुए लाभान्‍वित
तीन दिवसीय पुस्तक एवं गणवेश मेला का हुआ भव्य शुभारंभ


ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]

कटनी - संकल्प से समाधान अभियान का जिला स्तरीय शिविर  शनिवार को साधुराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ। इस अवसर पर पुस्‍तक एवं गणवेश मेला का भव्‍य शुभारंभ भी किया गया। इस दौरान विधायक मुड़वारा श्री संदीप जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहें। उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए विधायक श्री जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा है कि शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही को मिले। उन्होंने कहा कि  कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के नेतृत्व में प्रशासनिक अमले ने संकल्‍प से समाधान अभियान के दौरान हितग्राहियों को लाभान्वित करने के मामले में उत्कृष्ट प्रयास किया।

   विधायक श्री जायसवाल ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्‍याण के लिए संकल्‍पित है। उन्‍होनें कहा कि सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं, लाडली बहना योजना, किसान सम्‍मान निधि का लाभ दे रही है। और आवासहीनों को आवास प्रदान कर रही है। उन्‍होनें पुस्‍तक और गणवेश मेले का आयोजन करने के लिए जिला प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा और विज्ञान हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। शिक्षा हमें अधिकारों के बारे में जागरूक करती है। शिक्षा विकास का मूल मंत्र है। उन्‍होनें नागरिकों से आग्रह किया कि समय-समय पर शासन द्वारा आयोजित किये जाने वाले स्‍वास्‍‍थ्‍य शिविरों में पहुंच कर अपना स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण अवश्‍य कराएं। 


इस मौके पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा‍ कि जिले में 12 जनवरी से 31 मार्च तक संकल्‍प से समाधान अभियान के दौरान 22 विभागों के 106 सेवाओं के प्राप्‍त 70 हजार से अधिक आवेदनों का निराकरण किया गया और पात्र व्‍यक्तियों को हितलाभ प्रदान किया गया। कलेक्‍टर ने कहा कि पुस्‍तक एवं गणवेश मेला के यहां आयोजन से छात्रों, अभिभावकों व पालकों को एक ही स्‍थान पर पुस्‍तक, कॉपियां, ड्रेस व अन्‍य शैक्षणिक सामग्री मिल सकेगी। उन्‍होनें छात्रों से कहा कि अच्‍छे से मन लगा कर पढे़ं व आगे बढ़ें। उन्‍होनें कहा कि पुस्‍तक मेला का आयोजन शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले किया गया है ताकि सभी को वाजिब दाम पर पुस्‍तक और कापियॉ उपलब्‍ध हों सकें।

          कार्यक्रम को जिला भाजपा अध्‍यक्ष दीपक टंडन सोनी ने संबोधित करते हुए कहा कि पुस्तक  मेले के आयोजन का व्‍यापक प्रचार-प्रसार हो ताकि अधिक से अधिक लोग मेले में पहुंच कर लाभ उठा सकें। वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्‍वकर्मा ने कहा कि अभिभावकों और छात्रो को उचित दाम पर कापीं-किताब दिलाने के लिए पुस्‍तक मेला का आयोजन जिला प्रशासन की एक सार्थक पहल है।


     

     पुस्‍तक एवं गणवेश मेला तथा जिला स्‍तरीय संकल्‍प से समाधान शिविर का शुभारंभ सरस्‍वती वंदना और दीप प्रज्‍जवलन किया गया। इसके बाद विविध सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का मंचन किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ हरसिमरन‍प्रीत कौर, एसडीएम कटनी तथा जिला प्रबंधक लोक सेवा दिनेश विश्‍वकर्मा भी उपस्थित रहे।

कलेक्‍टर ने खरीदी पुस्‍तक



          साधुराम स्‍कूल में लगे पुस्‍तक एवं गणवेश मेला में कलेक्‍टर श्री तिवारी ने भ्रमण कर सभी स्‍टालों का निरीक्षण किया और दुकानदारों से चर्चा कर यहां मिल रहे। प्रतिसाद के बारे में जानकारी ली सभी दुकानदारों ने कहा कि उन्‍हें छात्रों और अभिभावकों से बेहतर रिस्‍पोंस मिल रहा है। पुस्‍तक स्‍टॉल निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर ने स्‍वयं पुस्‍तक खरीदा और दुकानदारों को इसका डिजिटल भुगतान भी किया। पुस्‍तक मेला में अपनी मां के साथ के साथ पहुंचे छात्र अनादि से कलेक्‍टर ने संवाद किया और कहा कि अनादि आप के नाम का क्‍या अर्थ हैं। इसी प्रकार छात्र से किस कक्षा में और स्‍कूल पढ़ते है। इसकी भी जानकारी लिया। अभिभावकों ने पुस्‍तक मेले के आयोजन के लिए कलेक्‍टर श्री तिवारी की सराहना की। 

       कार्यक्रम में जिला प्रबंधक लोक सेवा श्री दिनेश विश्‍वकर्मा ने संकल्प से समाधान अभियान की विस्‍तृत जानकारी से अवगत कराया।

हितलाभ का वितरण

   


       संकल्‍प से समाधान के जिला स्‍तरीय शिविर में 20 हितग्र‍ाहियों को हितलाभों का वितरण किया गया। जिसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन की स्‍वीकृति, संबल योजना कि अनुग्रह सहायता राशि का स्‍वीकृति पत्र और पीएम स्‍वनिधि योजनांतर्गत दो हितग्राहियों को ऋण का प्रपत्र प्रदान किया गया। इसी प्रकार 10 दिव्‍यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए। साथ ही संकल्‍प से समाधान कार्यक्रम में उल्‍लेखनीय योगदान देने वाले शासकीय कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्‍मानित किया गया।


खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
 

Email - globalindiatodaynews@gmail.com


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post