सेल्फी के चक्कर में बड़ी शरारत,वंदे भारत एक्सप्रेस के 4 डिब्बों की खिड़कियां तोड़ीं...

सेल्फी के चक्कर में बड़ी शरारत,वंदे भारत एक्सप्रेस के 4 डिब्बों की खिड़कियां तोड़ीं... 



ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव करने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और अपराध खुफिया शाखा की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, 13 मार्च 2026 को ट्रेन संख्या 22223 सीएसएमटी–साईनगर शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस जब ठाकुर्ली और कल्याण रेलवे स्टेशनों के बीच किलोमीटर संख्या 52/114 के पास से गुजर रही थी,तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन पर पत्थरबाजी कर दी। इस घटना में ट्रेन के सी-1, सी-3, सी-4 और सी-7 कोच की खिड़कियों के शीशे टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ कल्याण और अपराध खुफिया शाखा कल्याण की टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और कल्याण के पत्रीपुल इलाके के आसपास सर्च अभियान चलाया। तलाशी के दौरान एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई।

पूछताछ में उसकी पहचान सनी कांबले (23), निवासी पुणे के रूप में हुई। आरोपी ने कबूल किया कि उसने नशे की हालत में गांजा सेवन करने के बाद रेलवे ट्रैक के पास जाकर गुजर रही वंदे भारत एक्सप्रेस के अलग-अलग कोचों पर पत्थर फेंके थे। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
चीफ़ एडिटर
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज
9301608586🖊️





Email - globalindiatodaynews@gmail.com




Post a Comment (0)
Previous Post Next Post