जिले में 30 मार्च से शुरू होगी चना और मसूर की खरीदी कलेक्टर श्री तिवारी ने किया खरीदी हेतु उपार्जन केंद्र निर्धारित

जिले में 30 मार्च से शुरू होगी चना और मसूर की खरीदी
कलेक्टर श्री तिवारी ने किया खरीदी हेतु उपार्जन केंद्र निर्धारित




ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]

कटनी -  रबी वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) हेतु चना एवं मसूर का उपार्जन 30 मार्च से 28 मई तक किया जाएगा। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जिले में ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत पात्र सत्यापित किसानों से चना एवं मसूर की खरीदी हेतु उपार्जन केन्द्र निर्धारित कर दिया है।

जारी उपार्जन नीति अनुसार इस वर्ष औसत अच्छी गुणवत्ता के चना एवं मसूर का समर्थन मूल्य क्रमशः 5875 रुपए प्रति क्विंटल एवं 7000 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

यहाँ बने उपार्जन केन्द्र

कलेक्टर श्री तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार कटनी तहसील में विपणन सहकारी संस्था कटनी द्वारा सीडब्ल्यूसी परिसर, इंद्रानगर में उपार्जन किया जाएगा। इसी प्रकार ढीमरखेड़ा तहसील में प्राथमिक कृषि साख समिति पान उमरिया द्वारा उप कृषि उपज मंडी पान उमरिया, बड़वारा तहसील में प्राथमिक कृषि साख समिति विलायतकला द्वारा उप कृषि उपज मंडी बड़वारा, बरही तहसील में प्राथमिक कृषि साख समिति पिपरियाकला द्वारा उप कृषि उपज मंडी बरही में उपार्जन किया जाएगा ।

इसके अलावा विजयराघवगढ़ तहसील में प्राथमिक कृषि साख समिति जिवारा द्वारा सीडबल्यूसी परिसर, मां शारदा वेयरहाउस अमुवारी और बहोरीबंद तहसील में प्राथमिक कृषि साख समिति बहोरीबंद द्वारा एसडबल्यूसी परिसर बहोरीबंद में उपार्जन किया जाएगा।

उपार्जन कार्य सप्ताह में पाँच दिवस सोमवार से शुक्रवार प्रातः 8 बजे से शाम 8 बजे तक किया जाएगा। कृषक तौल पर्ची शाम 6 बजे तक जारी की जायेगी। यदि किसी कारणवश कृषकों की उपज की तौल सोमवार से शुक्रवार तक नहीं हो पाती, तो उनकी तौल शनिवार को की जायेगी।



खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️ 


Email - globalindiatodaynews@gmail.com


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post