20-20 बर्ल्ड कप में भारत की शानदार जीत पर शहर के अलग - अलग जगहों पर दर्शकों ने मनाया जीत का जश्न
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]
कटनी में भारत की जीत का जश्न 🇮🇳🏏
20-20 वर्ल्ड कप में भारत की शानदार जीत के बाद कटनी शहर में जश्न का माहौल देखने को मिला। शहर के अलग-अलग क्षेत्र जैसे सुभाष चौक,आजाद चौक,स्टेशन ओर क्षेत्रो में भी क्रिकेट प्रेमियों ने सड़कों पर निकलकर जीत की खुशियां मनाईं।
जैसे ही भारत की जीत तय हुई, वैसे ही युवाओं और क्रिकेट प्रशंसकों ने आतिशबाजी की, तिरंगा लहराया और “भारत माता की जय” व “इंडिया-इंडिया” के नारों से माहौल गूंज उठा।
कई जगहों पर लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। देर रात तक शहर में उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।

