No title

जन सरोकारों के प्रति संवेदनशील और जवाबदेह बनें अधिकारी-कलेक्टर श्री तिवारी

रसोई गैस सिलेंडर की अवैध जमाखोरी और कालाबाजारी के विरूद्ध करें कार्रवाई-कलेक्टर श्री तिवारी

पेयजल संकटग्रस्त गांवों में परिवहन कर पहुंचायें पानी-कलेक्टर

कलेक्टर श्री तिवारी ने समय-सीमा बैठक में स्वरोजगार

योजनाओं,लराजस्व वसूली,ई-केवाईसी,जनगणना,गेहूं उपार्जन व संकल्प से समाधान अभियान की,की समीक्षा

ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]

कटनी (16 मार्च) - कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे नागरिकों के बीच सकारात्मक माहौल बनाएं और सूचना-तंत्र मजबूत कर रसोई गैस सिलेंडर की अवैध जमाखोरी और कालाबाजारी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करें। गोदामों और उपलब्ध स्टॉक का औचक निरीक्षण करें और गड़बड़ी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या के निराकरण के प्रति अधिकारी संवेदनशील और जवाबदेह बनें। बिगड़े हैंडपंप की सूचना मिलते ही तत्काल सुधार कार्य करायें। गर्मियों के मद्देनजर जिन गांवों में पेयजल संकट की संभावना हो,वहां के ग्रामीणों को परिवहन कर पेयजल मुहैया कराया जाय। कलेक्टर श्री तिवारी ने यह निर्देश सोमवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को दिए।

          समय-सीमा बैठक में जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर,निगमायुक्त तपस्या परिहार,अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा भी मौजूद रहे।

कलेक्टर श्री तिवारी ने दो टूक लहजे में कहा कि सभी एसडीएम,तहसीलदार,नायब तहसीलदार,कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी गैस एजेंसियों के संचालकों,सिलेंडर वितरण की समयबद्धता और उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों की स्थिति की अपने स्तर पर प्रतिदिन की स्थिति की समीक्षा करें। एजेंसियों,विक्रेताओं और गोदामों की जांच करें। सीएम हेल्पलाइन सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त गैस सिलेंडर वितरण से संबंधित शिकायतों का हितग्राही उपभोक्ता से संवाद कर उनका प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री तिवारी ने कहा कि यदि कहीं एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था में अनियमितता,जमाखोरी और कालाबाजारी की शिकायत मिलती है,तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाए और उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाए।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गैस एजेंसियों से घरेलू एवं वाणिज्यिक सिलेण्‍डरों की औसत स्‍टॉक और बुकिंग की जानकारी ले। पोर्टल में ई-केवाईसी,ऑनलाईन बुकिंग आदि की जानकारी लें। साथ ही एजेंसी संचालकों से जानकारी लें कि पिछले 3 दिनों में कितने सिलेण्‍डरों की होम डिलीवरी की गई है। उपभोक्‍ताओं से भी फीडबैक लें कि गैस का मूल्‍य अधिक तो नहीं लिया जा रहा,होम डिलीवरी हो रही है या नहीं।

          कलेक्‍टर श्री तिवारी ने सभी विभागों को वित्‍तीय वर्ष की समाप्ति के पूर्व बकाया बिजली के बिल का भुगतान करने के निर्देश दिये। उन्‍होंने सभी विभागों को नगर निगम में सेवा प्रभार जमा करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को 18-20 मार्च तक देयकों को कोषालय प्रेषित करने के निर्देश दिए ताकि बजट लैप्‍स होने के पूर्व उनका भुगतान किया जा सके।

सीएम हेल्‍पलाइन शिकायतों की समीक्षा

          कलेक्‍टर श्री तिवारी ने उद्यानिकी,उद्योग,खनिज,स्‍कूल शिक्षा,सहकारिता,कृषि,पीडब्‍ल्‍यूडी,नगरीय प्रशासन,महिला एवं बाल विकास,साईंस एण्‍ड टेक,श्रम,पीएचई,जल संसाधन,अनुसूचित जाति,पंचायत एवं ग्रामीण विकास, वन,सामाजिक न्‍याय,उर्जा,परिवहन,खाद्य,वित्‍त विभाग के अंतर्गत लंबित सीएम हेल्‍पलाइन शिकायतों की समीक्षा करते हुये अधिकारियों को शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्‍होंने राजस्‍व विभाग के अंतर्गत लंबित शिकायतों की तहसीलवार समीक्षा करते हुये तहसील विजयराघवगढ़ में 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों को बंद कराने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर श्री तिवारी ने स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अंतर्गत लंबित सीएम हेल्‍पलाइन शिकायतों की समीक्षा करते हुये प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना और जननी सुरक्षा योजना से संबंधित शिकायतों के शीघ्र निराकरण के निर्देश सीएमएचओ को दिये।

जनगणना तैयारियों की हुई समीक्षा

          कलेक्‍टर श्री तिवारी ने अधिकारियों को जनगणना से संबंधित कार्यों को पूरी गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्‍होंने तहसीलदारों को प्रगणक बनाने और ऑनलाईन नक्‍शा काटने के निर्देश दिए। साथ ही पंचायत सचिव,पटवारियों और ग्राम रोजगार सहायक से डोर -टू -डोर जाकर हाउस लिस्टिंग का कार्य संपादित कराने के निर्देश दिए। उन्‍होंने हाउसलिस्टिंग के साथ समग्र ई-केवाईसी,फार्मर रजिस्‍ट्री,फौती व जन्‍म और मृत्‍यु प्रमाण-पत्र आदि से संबंधित कार्य भी पूरा करने के निर्देश दिए।

संकल्‍प से समाधान अभियान की समीक्षा

          कलेक्‍टर श्री तिवारी ने सभी जिला अधिकारियों और एसडीएम को संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत आयोजित होने वाले विकासखंड स्‍तरीय शिविरों में शामिल होने के निर्देश दिए। उन्‍होंने अधिकारियों को इन शिविरों में जनप्रतिनिधियों को भी बुलाने हेतु निर्देशित किया। कलेक्‍टर ने राजस्‍व और स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को अभियान के तहत आवेदनों की संख्‍या बढ़ाने और नगर परिषद सीएमओ को पेयजल से जुड़ी शिकायतों को पोर्टल पर दर्ज कराने की भी हिदायत दी।

स्‍वरोजगार योजनाओं की समीक्षा

          कलेक्‍टर ने नगरीय निकायों को पीएम स्‍वनिधि योजना के तहत लक्ष्‍य पूर्ति के निर्देश दिए। साथ ही उन्‍होंने अधिकारियों को स्‍वरोजगार योजनाओं के लक्ष्‍य की श‍त-प्रतिशत पूर्ति करने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर ने उद्यानिकी विभाग को प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म खाद्य प्रसंस्‍करण योजना में स्‍वीकृति एवं वितरण सुनिश्चित करने की हिदायत दी। उन्‍होंने उद्योग विभाग की पीएम विश्‍वकर्मा योजना में भी प्रगति लाने के निर्देश दिये।

बैठक में इनकी रही मौजूदगी

          बैठक के दौरान सभी एसडीएम,उपसंचालक खनिज रत्‍नेश दीक्षित,आरटीओ संतोष पाल,सहायक आयुक्‍त आदिम जाति विमल चौरसिया,उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर के सोनी,एलडीएम मेजरस किंडो,सहायक संचालक मत्‍स्योद्योग आशीष नायक,जिला रोजगार अधिकारी डी के पासी, सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुर,जिला पंजीयक पंकज कोरी,जिला पेंशन अधिकारी नीतू गुप्‍ता,सिविल सर्जन यशवंत वर्मा,म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सुधांशु तिवारी,लोकसेवा के जिला प्रबंधक दिनेश विश्‍वकर्मा,उपसंचालक कृषि अरूणिमा सेन अयंगर सहित अन्‍य जिलाधिकारी मौजूद रहे।


खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
चीफ़ एडिटर
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post